संकल्प बजट 2026-27 से विकास को नई रफ्तार कहा नारायण चंदेल ने

कोरबा के टी.पी. नगर स्थित आशीर्वाद प्वाइंट में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने राज्य के बजट 2026-27 को लेकर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि “संकल्प” थीम पर आधारित यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।उन्होंने बताया कि वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा प्रस्तुत बजट समावेशी विकास, अधोसंरचना, निवेश, कृषि, शिक्षा और रोजगार सृजन पर केंद्रित है और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत–विकसित छत्तीसगढ़ विजन के अनुरूप है।

चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश आर्थिक मजबूती और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है।बजट में स्कूल शिक्षा के लिए 13.5 प्रतिशत प्रावधान, कृषि क्षेत्र के लिए 13,500 करोड़ रुपये, 23 नए औद्योगिक पार्कों के लिए 250 करोड़ रुपये तथा मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

पत्रकार वार्ता में भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button