कोरबा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, SI-ASI के तबादले

कोरबा। जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।एस पी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर उपनिरीक्षक (SI) और सहायक उपनिरीक्षक (ASI) स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार,उपनिरीक्षक विनोद सिंह को थाना प्रभारी उरगा से हटाकर रजगामार चौकी प्रभारी बनाया गया है।उपनिरीक्षक लक्ष्मण खूंटे को रजगामार चौकी से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी उरगा की जिम्मेदारी दी गई है।उपनिरीक्षक राजेश तिवारी को CSEB चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।वहीं सहायक उपनिरीक्षक नवीन पटेल को सिविल लाइन रामपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि सर्जन भीमसेन यादव को कोतवाली थाना में पदस्थ किया गया है।
इस फेरबदल में एक प्रशिक्षु DSP की भी पदस्थापना की गई है, जिससे पुलिसिंग को और मजबूत करने की मंशा साफ नजर आ रही है।पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव से जिले में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी तथा पुलिसिंग में तेजी और सख्ती देखने को मिलेगी।


