कोरबा में “बचपन की टिकट” कार्यक्रम, 5 हजार महिलाओं ने खेल-खेल में फिर जिया बचपन

कोरबा में एक अनोखा और दिल छू लेने वाला आयोजन देखने को मिला जहां हजारों महिलाओं ने खेल-खेल में अपने बचपन को फिर से जी लिया। “बचपन की टिकट” कार्यक्रम में करीब 5 हजार महिलाओं ने हिस्सा लेकर माहौल को खुशियों से भर दिया।

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अशोक वाटिका में आयोजित इस कार्यक्रम में पारंपरिक खेलों की धूम रही। खो-खो, कबड्डी, रस्सी कूद, फुगड़ी, कुर्सी दौड़ से लेकर बोरा दौड़ और जलेबी दौड़ तक… हर खेल ने बचपन की यादों को ताज़ा कर दिया।

कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, उद्योग मंत्री लखन देवांगन समेत कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही…सभी ने महिलाओं का उत्साह बढ़ाया और इस पहल को सराहा।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने बचपन की खुशियों को भूल जाते हैं ऐसे आयोजन महिलाओं को तनावमुक्त होकर खुद से जुड़ने का मौका देते हैं। सिर्फ खेल ही नहीं। छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का भी खास इंतजाम किया गया जहां महिलाओं ने स्वाद के साथ-साथ परंपरा का भी आनंद लिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि आज ऐसा लग रहा है जैसे कोरबा में बचपन फिर लौट आया हो उम्र सिर्फ एक संख्या है, असली जोश दिल में होता है।

Related Articles

Back to top button