आंबेडकर जयंती पर भाजपा संगोष्ठी, बाबा साहेब के विचार अपनाने का संदेश

कोरबा। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला कोरबा द्वारा टी.पी. नगर स्थित जिला कार्यालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए धरमलाल कौशिक ने कहा कि बाबा साहेब का व्यक्तित्व और कृतित्व अत्यंत व्यापक और प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने देश की आज़ादी से पहले और बाद में राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया। वे एक महान विधिवेत्ता, समाज सुधारक और भारतीय संविधान के निर्माता थे, जिनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान का पालन करना ही सच्ची देशभक्ति है। उन्होंने बताया कि जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें स्मारक स्थलों की साफ-सफाई, दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण शामिल रहा।

इसके साथ ही “घर चलो, बस्ती चलो” अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस्तियों में पहुंचकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया और जरूरतमंद परिवारों के साथ बैठकर भोजन किया। इस पहल के माध्यम से छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।इस दौरान जिला संगठन सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला, डॉ. राजीव सिंह, रितु चौरसिया, जोगेश लांबा, पवन गर्ग, संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, अजय पांडेय, हितानंद अग्रवाल, मीना शर्मा, मंजू सिंह, लक्की नंदा, ज्योति वर्मा, प्रिती स्वर्णकार, अर्जुन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button