
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की मासिक बैठक जिला कार्यालय पंडित दीनदयाल कुंज, टी.पी. नगर में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” अभियान के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को अनुशासन एवं समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि संगठन की मजबूती सक्रिय कार्यकर्ताओं और योजनाबद्ध कार्यप्रणाली पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठनात्मक कार्यक्रमों की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करनी होगी। साथ ही जनता के बीच रहकर सेवा कार्यों एवं केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर बल दिया।
बैठक में विभिन्न मंडलों में संचालित गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
बैठक में जिला संगठन सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, रूक्मणी नायर, सतीश झा, अजय दुबे, कमला बरेठ, कमला किंडो, विवेक मार्कंडेय, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, संजय राठौर, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।


