रामनवमी पर भव्य भंडारा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की सहभागिता,

कोरबा में रामनवमी के पावन अवसर पर विभिन्न स्थानों पर भव्य भंडारा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भी कार्यक्रमों में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बुधवारी बाजार स्थित राम जानकी मंदिर और साडा कॉलोनी जमनीपाली के सर्व देव शिव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं। साथ ही यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को भी मजबूत करते हैं।

उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। रामनवमी के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button