कोरबा में डीजल संकट, थम सकती है शहर की रफ्तार,

कोरबा। कोरबा में डीजल की किल्लत ने हालात बिगाड़ने शुरू कर दिए हैं। डिपो से सप्लाई पूरी तरह बंद होने के बाद शहर के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल खत्म होने की कगार पर है।इस अचानक संकट ने आम लोगों से लेकर ट्रांसपोर्ट सेक्टर तक की चिंता बढ़ा दी है।
डीजल की कमी का सबसे बड़ा असर परिवहन व्यवस्था पर पड़ने वाला है। बस, ट्रक और मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है, जिससे जरूरी सामानों की सप्लाई भी बाधित होने के आसार हैं।
वहीं पेट्रोल पंप संचालक भी बेबस नजर आ रहे हैं। सप्लाई ठप होने के कारण वे चाहकर भी ग्राहकों को डीजल उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।अगर जल्द ही डीजल सप्लाई बहाल नहीं हुई, तो इसका असर शहर की रफ्तार पर साफ दिखाई देगा। आम जनता, किसान, उद्योग और व्यापार सभी इस संकट की चपेट में आ सकते हैं।
अब देखना होगा कि जिम्मेदार एजेंसियां इस संकट को कितनी जल्दी संभाल पाती हैं, वरना कोरबा की रफ्तार सच में थम सकती है।

