नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल, महिलाओं को राजनीति और नीति-निर्माण में मिलेगी समान भागीदारी- सरोज पांडेय

कोरबा। कोरबा में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023” को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का ऐतिहासिक कदम बताया।होटल गणेश इन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को राजनीति और नीति-निर्माण में समान भागीदारी देने की दिशा में बड़ा बदलाव लाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया, लेकिन अब उन्हें निर्णय लेने का अधिकार मिल रहा है।सरोज पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संभव हो पाया है और आने वाले समय में इससे समाज और राजनीति दोनों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।

उन्होंने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि इस पहल से समाज में जागरूकता बढ़ी है और महिलाओं की स्थिति में सुधार आया है।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, मीना शर्मा और प्रीति स्वर्णकार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button