तरदा में तीन दुकानों का ताला तोड़कर चोरी, करीब 10 हजार का सामान पार

कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के तरदा ओवरब्रिज के पास स्थित भारतमाला सड़क से लगी तीन दुकानों में बीती रात चोरों ने धावा बोल दिया। सुबह दुकान संचालक पहुंचे तो दुकानों के ऊपर का शेड और ताले टूटे हुए मिले।चोरी की घटना में मनीष ग्राफिक्स एंड ऑनलाइन सेंटर, सोनू गैराज और आशीष इलेक्ट्रिकल को निशाना बनाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 10 हजार रुपये के सामान की चोरी हुई है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लगातार गांव और शहरों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button