गुम मोबाइल से बढ़ रहे साइबर अपराध  , साइबर सेल द्वारा मोबाइल विक्रेताओं को दी गई समझाईश,

    कोरबा। साइबर सेल की व्यापारियों को एंकर गुम या चोरी हुए मोबाइल अब सिर्फ नुकसान नहीं, बल्कि बड़े अपराध का जरिया बनते जा रहे हैं। ऐसे में कोरबा साइबर सेल ने एक अहम पहल करते हुए मोबाइल व्यवसायियों को सतर्क रहने की सीख दी है।

जिले में बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए कोरबा साइबर सेल ने मोबाइल व्यवसायियों की बैठक आयोजित की। इस बैठक में बड़ी संख्या में मोबाइल विक्रेता शामिल हुए।

साइबर टीम ने व्यवसायियों को निर्देश दिए कि वे मोबाइल खरीद-बिक्री के दौरान ग्राहक की पूरी जानकारी रखें, IMEI नंबर की जांच करें और बिना बिल के मोबाइल का लेन-देन न करें। साइबर थाना प्रभारी ललित चंद्रा ने बताया कि गुम या चोरी हुए मोबाइल का गलत इस्तेमाल कर अपराध किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि कि सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत साइबर सेल को दें।

  मोबाइल व्यवसाई ने बताया कि साइबर टीम ने हमें जो जानकारी दी है, उससे हम और सतर्क हो गए हैं। अब हम हर मोबाइल की जांच करेंगे और संदिग्ध मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को देंगे।

बैठक में मौजूद व्यापारियों ने साइबर टीम के सुझावों की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।इस दौरान साइबर टीम के प्रशांत सिंह, डेमन ओगरे और विरकेश्वर प्रताप सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button