डेढ़ साल से धोखाधड़ी के फरार आरोपी को सरिया पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार


सारंगढ़ /सरिया _09/03/2024 को प्रार्थी लक्ष्मी नारायण सिदार( शाखा प्रबंधक स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड )ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि स्पंदना फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी जगन्नाथ नायक और रेशम सेठ के द्वारा ग्राहकों से लोन के किस्त राशि को लिया जाता था। जो उपरोक्त दोनों व्यक्ति द्वारा पंद्रह ग्राहकों से लिए गए लोन के किश्त की राशि 322052 रु को फाइनेंस कंपनी में जमा न कर कम्पनी के साथ धोखाधड़ी करते हुए स्वयं राशि को गबन कर भाग गए हैं। प्रार्थी के उपरोक्त सूचना पर आरोपी जगन्नाथ नायक सा ख़ैरमाल थाना सरायपाली जिला महासमुंद और रेशम सेठ सा दुलारपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद के खिलाफ थाना सरिया में अप क्र – 51/2024 धारा 420, 409, 34 भादवि दर्ज कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के कायमी बाद से आरोपी जगन्नाथ नायक फरार चल रहा था। विवेचना दौरान आरोपी जगन्नाथ नायक के मुंबई में होने के सूचना पर टीम रवाना किया गया जो आरोपी जगन्नाथ नायक पिता दुबराज नायक उम्र 24 वर्ष सा ख़ैरमाल थाना सरायपाली जिला महासमुंद को मुंबई से लाकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड पर भेजा गया।
प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव, Asi मोतीलाल डनसेना, प्र०आर० टीकाराम पटेल, सुरेंद्र सिदार, भुवनेश्वर पंडा, आर० राम पटेल, राजेश नारंग, साइबर सेल प्रभारी रामकुमार मानिकपुरी और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button