शराब के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, शव पानी की टंकी में छुपाया
अंबिकापुर के मणिपुर बहेरापारा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के नशे में बेटे ने अपने ही पिता की टांगी से वार कर हत्या कर दी।
जानकारी के मुताबिक, बहेरापारा निवासी 50 वर्षीय पारस केरकेट्टा को उनके छोटे बेटे प्रभात केरकेट्टा उर्फ लेदा ने सोमवार रात घर में हुए विवाद के दौरान मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि प्रभात शराब के नशे में घर पहुंचा था, जिस पर पिता ने उसे डांटा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर बेटे ने टांगी से पिता के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के बगल में बनी पानी की टंकी में छुपा दिया और पास की दुकान से बिरयानी खाकर घर लौटकर सो गया।
घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह वारदात गुस्से में हुई ‘बड़ी गलती’ थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


