वरिष्ठ पत्रकार सुभाष अग्रवाल को भ्रातृ शोक, छोटे भाई सतीश अग्रवाल का निधन…

वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक श्री सुभाष अग्रवाल के छोटे भाई, शहर के प्रतिष्ठित नागरिक और होटल रिलैक्स इन के संचालक श्री सतीश अग्रवाल का सोमवार, 26 अक्टूबर की शाम 7:30 बजे निधन हो गया। वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

स्वर्गीय सतीश अग्रवाल, स्वर्गीय ओमप्रकाश अग्रवाल के पुत्र थे। उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों और शहर के नागरिकों में शोक की लहर है।उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 11 बजे अग्रोहा मार्ग स्थित उनके निवास से निकलेगी। इसके पश्चात स्थानीय मोती सागर पारा मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सतीश अग्रवाल के निधन पर कोरबा प्रेस क्लब परिवार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button