ऑपरेशन शांति में कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 85 वारंटियों की गिरफ्तारी

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत ऑपरेशन शांति चलाकर 52 गिरफ्तारी वारंटी और 33 स्थायी वारंटी सहित कुल 85 वारंटियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में की गई, जिसमें जिले भर के थाना और चौकी क्षेत्रों में विशेष दबिश देकर लंबे समय से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश किया गया।

इसी दौरान वार्ड क्रमांक 11 के नागरिकों की शिकायत पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने के मामले में सोमू तिवारी और छोटका प्रजापति के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई।
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कार्य की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



