कोरबा पुलिस का “सजग कोरबा” अभियान अंतर्गत अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई,

कोरबा। जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कोरबा पुलिस ने “सजग कोरबा” अभियान के तहत सघन पेट्रोलिंग और चेकिंग की।
कोतवाली थाना क्षेत्र में रात्रीकालीन बाइक पेट्रोलिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 व्यक्तियों के खिलाफ 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई।सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर 2 व्यक्तियों पर कार्रवाई।
धारा 170 बीएनएसएस के तहत 10 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही।अवैध शराब बिक्री में संलिप्त 3 व्यक्तियों पर निगरानी कार्यवाही, वहीं नशा तस्कर संजय पावले पर पूर्व में जिला बदर की कार्रवाई।रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

