कोरबा में निगम का बुलडोजर एक्शन,घंटाघर के पास ठेलों पर कार्रवाई,

कोरबा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के उद्देश्य से नगर निगम का बुलडोजर एक्शन देखने को मिला।

नगर निगम कोरबा की टीम ने घंटाघर के आसपास सड़क किनारे ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले लोगों पर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया।

निगम की टीम ने जेसीबी की मदद से सड़क किनारे लगाए गए ठेलों और अस्थायी दुकानों को हटाते हुए पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया।

कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे निगम अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान कलेक्टर के निर्देश पर चलाया जा रहा है। शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नशे के अड्डों पर रोक लगाने के लिए लगातार इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button