कोरबा में चोरों का आतंक,दो महीने में 20 से ज्यादा चोरियां,

कोरबा शहर में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है।

बीती रात सतनाम नगर में एक साथ चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं उससे एक रात पहले एरिकेशन कॉलोनी में पोस्ट ऑफिस के पास स्थित एक घर में भी चोरों ने हाथ साफ किया था। इसके अलावा दो दिन पहले काशीनगर में मनहरन राठौर के पास वाली गली में भी चोरी की घटना सामने आई थी।

जानकारी के मुताबिक पिछले करीब दो महीनों में शहर में लगभग 20 चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही चोरियों से शहरवासी दहशत में हैं और पुलिस की गश्त तथा सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात में गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है, ताकि शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर लगाम लग सके।

Related Articles

Back to top button