रायपुर में पासपोर्ट कार्यालय को बम की धमकी से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिविल लाइन स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन स्थित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के जरिए धमकी भेजी गई थी। धमकी भरा मेल मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तत्काल ऑफिस को खाली कराया गया।

घटना की सूचना पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की सघन जांच की गई। हालांकि जांच के दौरान किसी भी प्रकार का विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।

फिलहाल पुलिस ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button