पाली में एबीवीपी की रसायन मुक्त होली.प्राकृतिक रंगों से मनाएं सुरक्षित होली।

कोरबा। जिले के पाली में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने रसायन मुक्त होली मनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। परिषद कार्यकर्ताओं ने फूल और हल्दी से होली खेलते हुए समाज को प्राकृतिक रंगों के उपयोग के लिए जागरूक किया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा इकाई पाली द्वारा राष्ट्रीय कला मंच के माध्यम से रंगों के पर्व होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट (SFD) के तहत रासायनिक रंगों के दुष्प्रभाव पर भी चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान समय में होली पर उपयोग किए जाने वाले रंगों में रासायनिक तत्वों की मात्रा बढ़ती जा रही है, जो त्वचा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए हानिकारक हैं। इसी के मद्देनजर प्राकृतिक होली का आयोजन किया गया।वीओ:इस अवसर पर परिषद कार्यकर्ताओं ने हल्दी और फूलों से तैयार प्राकृतिक रंगों से होली खेली और आमजन को भी रसायनयुक्त रंगों से दूरी बनाने की अपील की।
त्योहारों की खुशियों के साथ प्रकृति की सुरक्षा भी आवश्यक है। प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर हम सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मना सकते हैं।



