पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कोरबा ।शनिवार सुबह 10 बजे कोरबा रेलवे स्टेशन से पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर द्वारा आयोजित इस तीर्थयात्रा दल को विधिवत रूप से प्रस्थान कराया गया।

इस अवसर पर रेणु अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाते हुए श्रद्धालुओं के दल को वृंदावन धाम एवं अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों की पावन यात्रा के लिए रवाना किया।

यह तीर्थयात्रा भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थली वृंदावन सहित आसपास के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन एवं आध्यात्मिक अनुभूति के उद्देश्य से आयोजित की गई है। इस यात्रा से श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर रेणु अग्रवाल ने सभी तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे। उन्होंने कामना की कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा पूर्ण कर अपने घर लौटें तथा अपने अनुभवों से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं।राधाकृष्ण महिला समिति द्वारा इस आयोजन के माध्यम से समाज में धार्मिक आस्था और एकजुटता को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया गया है।

समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा की सफलता की कामना की।इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, पूर्व जिलाध्यक्ष सपना चौहान, पार्षद रवि चंदेल, पालूराम साहू, सुखसागर निर्मलकर, बद्रिकिरण, पूर्व पार्षद महेश अग्रवाल, रामगोपाल यादव, मनीष शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अन्य उपस्थितजनों में एफ.डी. मानिकपुरी, रवि खूंटे, गणेश दास महंत, जवाहर निर्मलकर, गिरधारीलाल बरेठ, सांसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत, बनवारी पाहुजा, सुनील निर्मलकर, शहजाद खान, टेकराम श्रीवास, सांता मांडवी, लक्ष्मी मरकाम, शालू पनरिया एवं माधुरी ध्रुव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button