लघु वेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ सारंगढ़ ने जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की।

सारंगढ़/छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सारंगढ़ के गोंडवाना भवन में आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सैकड़ों चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांताध्यक्ष बिंदेश्वर राम रौतिया और मातृत्व जिला रायगढ़ के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं और उनके निराकरण पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सत्र 2025 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का साल श्रीफल भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई। साथ ही, आदिम जाति कल्याण विभाग के लिए नई टीम का गठन किया गया:
- विभागीय अध्यक्ष: जुगल किशोर मंथन (आ.नि.भृत्य, प्री. मैट्रिक अनु. जाति बालक छात्रावास क्रमांक 1 सारंगढ़)
- उपाध्यक्ष: दिनानाथ साहू (बालक छात्रावास गाताडीह, बिलाईगढ़)।

संघ ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन की तैयारी भी शुरू कर दी है। आगामी बैठक रायपुर में होने वाली प्रांतीय बैठक में इन मुद्दों पर रणनीति बनाई जाएगी, जिनमें दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण, पदोन्नति कोटा बढ़ाना, फर्जीवाड़े से भर्ती में सभी कर्मचारीयो को शामिल कर परेशान करने के बाबत और सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष करने की मांग शामिल है



