कोरबा में कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम की मन की बात

कोरबा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। प्रदेश आह्वान पर वार्ड क्रमांक 6 पुरानी बस्ती में शत्रुघ्न सिंह के निवास पर कार्यकर्ताओं ने “मन की बात” का 132वां एपिसोड सुना।

इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री सनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष सैयद फिरोज, सुखदेव सिंह संधू सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी अशोक निर्मलकर, दीपक श्रीवास और तनवीर खान सहित अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button