पाली के सिख समुदाय ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा का उनके जन्मदिवस पर किया भव्य स्वागत

कोरबा जिले के पाली में अल्पसंख्यक सिख समुदाय द्वारा कोरबा जिला अल्पसंख्यक सिख मोर्चा के जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा के प्रथम पाली आगमन और उनके जन्मदिवस के अवसर पर भव्य स्वागत किया गया।
इस स्वागत समारोह में कोरबा जिला अल्पसंख्यक समुदाय के जिला उपाध्यक्ष गुरदयाल सिंह गंभीर, पाली नगर पंचायत अध्यक्ष अजय जायसवाल, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व प्रदेश प्रभारी ज्ञान सिंह राजपाल सहित परमजीत छाबड़ा, मंगल छाबड़ा, प्रीतपाल छाबड़ा, अशोक छाबड़ा, हरीश दुआ, संजय छाबड़ा, हरेंद्र राजपाल, सोनू गंभीर और निहाल राजपाल समेत पाली के सिख समुदाय के लोगों ने मौजूद रहकर उनका भव्य स्वागत किया।
समारोह के दौरान समाज के लोगों ने उत्तम सिंह रंधावा को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



