अवैध कब्जे की शिकायत के बाद युवक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, ग्रामीणों को दी जा रही धमकी,

रायपुर। जिले के ग्राम आलेखूंटा गांव में अवैध कब्जे को लेकर शिकायत करने वाले ग्रामीण पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार गांव के पंच गोपेश ध्रुव समेत अन्य ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन से की थी, लेकिन अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि 3 मार्च 2026 को शाम करीब 6:30 बजे पंच गोपेश ध्रुव पर ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई। आरोप है कि सरपंच बागेश्वरी के कहने पर उनके ट्रैक्टर चालक भूपेंद्र ने गोपेश ध्रुव को ट्रैक्टर से टक्कर मारने की कोशिश की। उस समय गोपेश ध्रुव कार में नहीं बैठे हुए थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद आरोपियों की ओर से शिकायत करने वाले ग्रामीणों को धमकी भी दी गई। कहा गया कि यदि शिकायत वापस नहीं ली गई तो जिन-जिन लोगों ने शिकायत की है, उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाया जाएगा और जान से मारने की धमकी दी गई।

ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में प्रशासन से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button