ग्राम ठेंगाकोट में महालक्ष्मी पुराण कथा का आयोजन। माता से आशीर्वाद मांगने पहुंचे जनप्रतिनिधि।

सारंगढ़/ सारंगढ़ जनपद के ग्राम ठेगाकोट में महालक्ष्मी पुराण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कई प्रमुख अतिथियों ने शिरकत की। सासंद प्रतिनिधि श्री अरुण गुड्डू यादव, जनपद सदस्य श्रीमति प्रतिमा बरिहा, पटवारी के. के. साहू जी, ग्राम पंचायत गंजाभौना की सरपंच श्रीमति छतबाई बरिहा, उप सरपंच अजय साहू , पत्रकार गोविंद बरेठा और मुरारी चन्द्रा ने महालक्ष्मी पुराण का श्रवण किया। इस अवसर पर माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना कर ग्रामवासियों और क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की गई। आयोजन में उपस्थित सभी लोगों ने महालक्ष्मी का आशीर्वाद मांगा, एवम् सभी जन प्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्र की जनता के लिए आशीर्वाद मांगा की सभी के घरों में सुख समृद्धि खुशहाली बनी रहे।

Related Articles

Back to top button