कोरबा में गूंजा महिला शक्ति का सम्मान,महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में हुई शामिल,

कोरबा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला शक्ति सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सहित कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके बाद खेल, विधि, साहित्य और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।मुख्य अतिथि विभा अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिससे देश की मातृशक्ति आत्मनिर्भर बन रही है।

वहीं कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि भाजपा में महिलाओं को संगठन और शासन दोनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार ने कहा कि महिला शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button