श्रीराम नवमी पर मोदी सरकार का तोहफा, पेट्रोल-डीजल सस्ता,

श्रीराम नवमी के मौके पर केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत दी है। पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती की गई है। इस फैसले का भारतीय जनता पार्टी ने स्वागत किया है और इसे जनहित में बड़ा कदम बताया है।

कोरबा में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार आम जनता को राहत देने का काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपये की कटौती कर इसे 3 रुपये कर दिया गया है, वहीं डीजल पर उत्पाद शुल्क को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इससे आम लोगों को सीधे तौर पर आर्थिक राहत मिलेगी।

गोपाल मोदी ने कहा कि वैश्विक आर्थिक संकट के बावजूद केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि जनता पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। यह फैसला सरकार की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी रहती है और यह निर्णय आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

भाजपा नेताओं ने इस फैसले के लिए केंद्र सरकार को बधाई दी है और इसे आम जनता के लिए राहत भरा कदम बताया है।

Related Articles

Back to top button