सरपंच अपने पद का दुरुपयोग करते हुए छोटी सी बात पर पति-पत्नी को किया सामाजिक बहिष्कार

सारंगढ़ _गांव के विकास के लिए जनता द्वारा जनप्रतिनिधि चुना जाता है जिससे गांव का विकास सही हो सके। वहीं सरपंच अगर अपनी मनमानी करने लगे तो गांव के विकास की दिशा गलत हो जाती है, ऐसा ही मामला सारंगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत कुर्राहा में देखने को मिला है जहां सरपंच हेमचरण महिलाने द्वारा चूरेला में एक दंपति का हुक्का पानी बंद कर सामाजिक रूप से बहिष्कार कर दिया गया है। यह बहिष्कार इस तरह से है कि अगर गांव की कोई व्यक्ति इस दंपति से बात कर ले तो उस व्यक्ति को जुर्माना भरना पड़ जाएगा।

दरअसल पूरा मामला यह है की ग्राम चूरेला जो की ग्राम पंचायत कुर्राहा का आश्रित ग्राम है वहां की अंजनी महिलाने पति हितेश महिलाने के द्वारा सारंगढ़ कोतवाली में शिकायत दर्ज की गई की विगत दो माह पूर्व ग्राम में स्थित पनखत्ती तालाब को गहरीकरण करना था जिसके लिए तालाब में पानी को खाली करने के पूर्व तालाब में स्थित मछली को पकड़ने हेतु ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच हेम चरण महिलाने द्वारा गांव वालों को निर्देशित किया गया जिस पर हितेश महिलाने द्वारा पनखत्ती तालाब में सुबह के समय गेरी के माध्यम से मछली पकड़ रहा था तब सरपंच द्वारा मछली पकड़ने से मना करते हुए अभद्र अश्लील गाली गलौज किया गया और उसी दिन शाम को गांव वाले मछली पकड़ने गए तब हितेश महिलाने द्वारा सरपंच को यह कहने पर कि आप केवल मुझे ही मछली पकड़ने से क्यों मना कर रहे बोलने पर सरपंच द्वारा स्पष्ट बोल गया कि मैं गांव का प्रमुख हूं सर्वेसर्वा हूं मेरे हिसाब से गांव चलेगा और तुम मेरा विरोध करोगे तो उसका अंजाम ठीक नहीं होगा कहा गया।कुछ दिन बाद गांव में गुड़ी बुलाया गया जिसमें हितेश महिलाने को सरपंच को गाली देने के एवज में ₹2000 जुर्माना कहा गया पर हितेश महिलाने ने तत्काल में पैसा ना होने के कारण जुर्माना न भर पाने की बात कही जिससे सरपंच ने आवेश में आकर कहा कि आज से हम तुमको सामाजिक बहिष्कार करते हैं और गांव में तुम्हारा हुका पानी;; बंद करते हैं। सामाजिक बहिष्कार की बात को सरपंच द्वारा बाद में कोटवार के द्वारा मुनादी करा कर गांव वालों को सूचित किया गया कि जो भी, हितेश महिलाने से बात करेगा, उसे ₹500 जुर्माना होगा और; 4डीडीहितेश महिलाने से बात करते हुए किसी को देखने पर सूचना देने वाले को ₹100 पुरस्कार की बात सरपंच द्वारा की गई।

गांव में सामाजिक बहिष्कार होने के कारण और गांव में हुक्का पानी बंद होने के कारण हितेश महिलाने और उसकी पत्नी अंजनी महिलाने को भारी मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ रहा है जिसके कारण दंपति ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई पर कुछ कार्रवाई नहीं होने के कारण से आज अंजनी महिलाने और हितेश महिला ने के द्वारा एसपी कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की मांग की गई और सामाजिक बहिष्कार का फरमान जारी करने वाले सरपंच हेमचरण महिलाने पर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की गई जिस पर एसपी ने मामले की जांच करने की बात कही।

