महिला दिवस पर सांसद ज्योत्सना महंत ने महिला पत्रकारों से किया संवाद, महिला पत्रकारों को किया सम्मानित,
कोरबा। महिला दिवस के अवसर पर कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत ने अपने निवास पर क्षेत्र की महिला पत्रकारों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने महिला पत्रकारों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।
सांसद ज्योत्सना महंत ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा और समान अवसर मिलने से ही महिलाओं का वास्तविक सशक्तिकरण संभव है और समाज को बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान राजनीति और संसद में महिलाओं की भागीदारी को लेकर भी विचार साझा किए गए। सांसद ने कहा कि संख्या कम होने के बावजूद महिला जनप्रतिनिधि संसद में अपनी बात मजबूती से रख रही हैं।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी महिला पत्रकारों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम कोरबा प्रेस क्लब के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें प्रेस क्लब के पदाधिकारी और अंचल की कई महिला पत्रकार मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण और सामाजिक मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा की गई।
कार्यक्रम कोरबा प्रेस क्लब के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, सदस्य प्रीतम जायसवाल सहित कई पत्रकार उपस्थित रहे। वहीं वरिष्ठ महिला पत्रकारों में राजश्री गुप्ते, रेणु जायसवाल, मिली, लाली, सिमरन कौर, रजनी चौहान, प्रतिमा सरकार, वर्षा चौहान, आशा, निर्मला, कृतिका और सुमन जायसवाल मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से जुड़े सामाजिक मुद्दों पर भी सार्थक चर्चा की गई।




