कोरबा में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के प्रतिभाशाली छात्र सम्मानित,

कोरबा के गायत्री शक्ति पीठ में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2025–26 में जिला प्रावीण्य सूची में शामिल छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत मौजूद रहीं, जबकि जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और देव चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद जिला संयोजक कैप्टन मुकेश अदलखा ने परीक्षा का उद्देश्य और प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।इस अवसर पर कक्षा 5 से 12 तक के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र के साथ प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए नगद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। वहीं महाविद्यालय स्तर के प्रतिभागियों को भी नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 24 विद्यालयों को स्मृति चिन्ह दिया गया तथा 278 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा बच्चों में नैतिक मूल्यों और संस्कारों को विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button