कमलेश अग्रवाल ने किया मिडिल स्कूल के अतिरिक्त कक्ष का उदघाटन

सारंगढ़ –सरिया । विद्यालयों के समायोजन से जहां कई स्कूल बंद करने पड़े है तो वही सारंगढ़ बिलाईगढ़ के सरिया नगर पंचायत में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होकर लोकार्पण होना एक सुखद समाचार है।सरिया के गाड़ा पारा के मिडिल स्कूल में अतिरिक्त कक्ष का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने फीता काटा तदोपरांत सरस्वती माता का पूजन किया एवं मिष्ठान्न वितरण किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत उपाध्यक्ष अरुण सराफ ,वार्ड 7 पार्षद पूजा सराफ शाला विकाश समिति अध्यक्ष किशन, मनोज मेहर व् अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।विशेष रूप से सम्मिलित होने वाले नागरिकों में वैष्णव यादव (सेवानिवृत्त शिक्षक) तथा विद्यालय परिवार से शिक्षिकाएँ निरुपमा पारुलकर , मीना गुरु, लक्ष्मी विकाश स्वर्णकार, सरिया होता, गीता प्रधान,गीता सीदार और शिक्षक गजानन प्रधान,प्रमोद चौहान, जयशंकर भोय शामिल रहे।नए कक्ष में बैठे बच्चों के चेहरे में एक नई उत्साह पढ़ाई के लिए साफ तौर पर दिखाई दे रही थी, स्पष्ट संकेत है कि विद्या अर्जन के समय जगह माहौल अच्छा हो तो बच्चों में पढ़ाई के प्रति लगन दुगुनी होगी।

Related Articles

Back to top button