“हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता” अभियान में सरिया नगर पंचायत की सहभागिता

आज नगर पंचायत सरिया द्वारा हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत अटल परिसर, गांधी प्रतिमा परिसर एवं अटल चौक में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष अरुण सराप, पार्षद चिंतामणि मेहर, मोती स्वर्णकार, कामिनी अरुण शराप, शकुंतला सिदार, तीर्थ सिदार, पूजा राजेश सराप, आशुतोष स्वर्णकार, रूप डनसेना, सरोज कर्ष, शत्रुघ्न प्रधान, सत्यवान मनहर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लाल सिंह मरकाम सहित नगर पंचायत के सभी कर्मचारी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

सभी जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने झाड़ू लगाकर और कचरा एकत्रित कर साफ-सफाई का संदेश दिया।
अभियान का उद्देश्य न केवल स्वच्छता बनाए रखना है, बल्कि नगरवासियों को यह प्रेरणा देना भी है कि “स्वच्छता ही देशभक्ति है

Related Articles

Back to top button