सारंगढ़ बिलाईगढ़ में भीम आर्मी कार्यालय का उद्घाटन कर बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया

सारंगढ़/बिलाईगढ़ _ सारंगढ़ में भीम आर्मी द्वारा अपना कार्यालय का उदघाटन किया गया एवं नवीन कार्यालय में बाबा साहब भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया एवं बिलाईगढ़ में भी जनपद पंचायत कार्यालय के सामने तथा तहसील कार्यालय के भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी की पुण्यतिथि (परिनिर्वाण दिवस) श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
सभी उपस्थित साथियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि अर्पित की गई एवं उनके योगदान, विचारों एवं संविधान-निर्माण में दिए गए महान कार्यों को स्मरण किया।

Related Articles

Back to top button