कोरबा में जंगल माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 6 जगह छापा, 359 नग लकड़ी जब्त,55 अफसरों की टीम ने मारा छापा,

कोरबा। जंगल माफियाओं पर वन विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है। बालको वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाते हुए 6 अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई।

इस कार्रवाई में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 55 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम शामिल रही। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम सतरेगा में दबिश दी गई, जहां कई घरों में छानबीन कर भारी मात्रा में अवैध लकड़ी जब्त की गई।

बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सागौन, साल, बीजा और हल्दू प्रजाति की लकड़ियां बरामद हुई हैं। वन विभाग ने कुल 359 नग लकड़ी जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

वन विभाग की इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस बल का भी सहयोग रहा और पूरे ऑपरेशन को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अंजाम दिया गया।फिलहाल, वन विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है और जंगल माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button