बिंझवार समाज ने रविवार को आहूत की जिला स्तरीय बैठक।संगठन विस्तार और कई मुद्दों पर होगी चर्चा

सारंगढ़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के बिंझवार समाज ने जिला स्तरीय बैठक रविवार 23/11/25 को सारंगढ़ के गोंडवाना भवन में आयोजित की है

इस बैठक के लिए सभी समाज प्रमुखों, समाज के गणमान्यजनों, युवाओं को सूचित किया गया है कि सारंगढ़ बिलाईगढ़ बिंझवार समाज की जिला स्तरीय बैठक गोड़वाना भवन सारंगढ़ में दिनांक 23-11-2025 दिन रविवार समय 12:00 को आयोजित की गई है, जिसमें समाज की जिला स्तरीय संगठन पर विस्तार और विचार विमर्श कर गठन किया जाना है, जिसमें समाज के सभी की उपस्थिति अनिवार्य है।
इस बैठक के लिए
सारंगढ़राज बिंझवार समाज, कोठीखोलराज बिंझवार समाज, बरमकेला सरिया बिंझवार समाज, भटगाँव राज बिंझवार समाज, बिलाईगढ़ बिंझवार समाज ने सभी को आमंत्रित किया है।

Related Articles

Back to top button