कनकी पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच पर ग्रामीणों पर ही लगाया झूठा आरोप…

कोरबा जिले के करतला जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम कनकी में कथित भ्रष्टाचार की जांच को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का दावा है कि जांच के दौरान करीब 90 प्रतिशत कार्यों में गड़बड़ी मिली। वहीं, ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच बिहारी लाल मंझवार पर जांच की मांग करने वालों के खिलाफ आजाक थाना में फर्जी शिकायत करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से दोबारा निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पूर्व सरपंच का पक्ष सामने आना बाकी है।

Related Articles

Back to top button