कोरबा भाजपा की SIR को लेकर बड़ी बैठक, 30 अक्टूबर को निकलेगी जनजागरण पदयात्रा…

कोरबा। लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कोरबा भाजपा ने जनजागरण अभियान की रणनीति तैयार की है। मंगलवार को टीपी नगर स्थित आशीर्वाद पॉइंट में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने घोषणा की कि 30 अक्टूबर को शाम 4 बजे कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से घंटाघर चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी। इसके साथ ही आम नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों और सामाजिक बुद्धिजीवियों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित कर SIR की प्रक्रिया को लेकर जागरूकता फैलाने की बात कही गई।

बैठक में जिला सह प्रभारी बृजेंद्र शुक्ला, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और महापौर संजू देवी राजपूत सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से घर-घर पहुंचकर SIR की जानकारी देने और संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। भाजपा ने सोशल मीडिया, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं और संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से भी जनजागरण अभियान चलाने की बात कही।अब देखना होगा कि भाजपा का यह जनजागरण अभियान आम नागरिकों तक SIR की प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाने में कितना प्रभावी साबित होता है।

Related Articles

Back to top button