छत्तीसगढ़ में फिर मिला अफीम का लहलहता खेत, रायगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई जारी है। ताजा मामला रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के आमाघाट क्षेत्र से सामने आया है, जहां करीब डेढ़ एकड़ में फैली अफीम की खेती का भंडाफोड़ हुआ है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर मौके पर छापेमारी की गई। हैरानी की बात ये रही कि खेत को इस तरह तैयार किया गया था कि दूर से देखने पर यह सामान्य फसल जैसा नजर आता था।शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इस अवैध खेती का संचालन झारखंड के एक व्यक्ति के माध्यम से किया जा रहा था।
मामले में आरोपी मार्शल सांगा को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।पिछले 15 दिनों में यह चौथा मामला सामने आया है। इससे पहले दुर्ग और बलरामपुर जिलों में भी अफीम की अवैध खेती पकड़ी जा चुकी है।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और गिरोह की जांच में जुटी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अवैध अफीम की सप्लाई कहां-कहां तक पहुंच रही थी।



