भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पहुंची कोरबा, पीएम मोदी के प्रति जताया आभार

महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को कोरबा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी कोरबा पहुंचीं।
इस दौरान कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत सहित अन्य महिला नेत्रियों ने उनका स्वागत और सम्मान किया।वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभा अवस्थी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए लगातार अभियान चला रही है, जिससे देश की महिलाएं आज अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं।


