होली के बीच कोरबा में खूनी हमला,4 गंभीर5 आरोपी फरार

कोरबा। होली के त्योहार के बीच कोरबा शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीतामढ़ी इमलीडुग्गू इलाके में 4 से 5 नशेड़ी युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चाकू और सर्जिकल ब्लेड से ताबड़तोड़ वार किए। अचानक हुए इस हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घायल युवकों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार वारदात को अंजाम देने वालों में मोती सागरपारा निवासी लक्की श्रीवास, नानू सागर, लव शुक्ला, गिरिराज शर्मा और राकेश का नाम सामने आ रहा है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और क्षेत्र में पहले भी विवाद कर चुके हैं।
घटना की सूचना मिलते ही कोरबा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी l
इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।




