शहीद दिवस पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दी श्रद्धांजलि,भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देशन मे हुआ कार्यक्रम,

कोरबा, 23 मार्च। शहीद दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा कोसबाड़ी चौक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देशानुसार, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को नमन किया और दीप प्रज्वलित कर उनकी कुर्बानी को याद किया।
कार्यक्रम में अजय विश्वकर्मा, बी डी शर्मा, रजनीश मिश्रा, सूरज शर्मा, शिव देवांगन सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।इसके अलावा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री चक्रेश जैन, सनी सिंह, फिरोज खान तथा प्रदेश प्रभारी आरिफ खान भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
वहीं राजेश राठौर, सुखदेव संधू, आशीष पांडे, अंकुश शर्मा, सोनू भाटिया, मनजीत कौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।मीडिया प्रभारी सिमरन कौर में मौजूद रहीं।
कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा ने कहा कि जिस उम्र में लोग जीवन का आनंद लेते हैं, उस उम्र में भगत सिंह ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनकी कुर्बानी को देश कभी नहीं भूल सकता।



