शहर को सुंदर बनाने की कीमत गरीबों की रोज़ी-रोटी छीनकर चुकाई जाएगी…
कोरबा। नगर निगम की कार्रवाई के चलते शहर की सड़कों से ठेला व्यवसायियों को हटाया जा रहा है…प्रशासन की सख्ती के बीच अब ये छोटे व्यापारी दर-दर भटकने को मजबूर हो गए हैं…शहर की खूबसूरती और यातायात व्यवस्था सुधारने के नाम पर चल रही इस मुहिम ने सैकड़ों परिवारों की रोज़ी-रोटी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीं ठेला व्यवसायियों का कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के उन्हें हटाया जा रहा है, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है…अब सवाल ये उठता है कि क्या शहर को सुंदर बनाने की कीमत गरीबों की रोज़ी-रोटी छीनकर चुकाई जाएगी…या फिर प्रशासन इनके लिए कोई ठोस व्यवस्था करेगी।



