कोरबा सतनामी महिलाओं द्वारा किया गया महिला सम्मान समारोह आयोजित,

कोरबा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सतनामी महिलाएं कोरबा द्वारा महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजू देवी राजपूत शामिल हुईं, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुनीता पाटले, मीना लहरे, रेखारानी जटवार और कौशिल्य खुराना उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. बरखा रानी कुर्रे के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही कोरबा की प्रतिष्ठित महिलाओं का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर डॉ. रश्मि कुर्रे, डॉ. धान बाई, भगवती दिवाकर, अंजू बरेन, नीलिमा तेंदुए, अंजू जांगड़े, फुलेश्वरी भारद्वाज, ज्योति डहरिया, पूजा देवांगन, अन्नू सोनवानी, पूजा देवी, सावित्री तिवारी, लक्ष्मी बघेल, लीला निराला, संगीता जांगड़े, ज्योति साहू, सुकृता कुर्रे, सरोज कुर्रे, मंजू जायसवाल, रामप्यारी ध्रुव, अंजली कुर्रे, भावना खूंटे, चित्रलेखा, कल्पना लहरे, प्रभा कुर्रे, सबीना चंद्राकर, रंजीता लहरे, विनीता, निशा भारती, अनीता बंजारे, पुष्पा कुर्रे, ममता खुराना, रजनी, संगीता चनपे, ममता पटले, सरिता आदिले, ज्योत्सना कमल, उर्वशी गोरे, अश्वनी बंजारे, जुबेदा, ज्योति सारथी, राजकुमारी तेंदुए, हेमा खूंटे, राजकुमारी कुर्रे, सुनीता दिवाकर और अनीता टंडन सहित अन्य महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button