गवन से लौट रही कार पलटी, एक बच्ची की मौत, कई घायल

कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।नई नवेली दुल्हन को लेकर लौट रहा एक चार पहिया वाहन हादसे का शिकार हो गया।बताया जा रहा है कि बांकी मोगरा थाना क्षेत्र के ग्राम कसरेंगा से कोरबा के दादर खुर्द गवन लेकर जा रहा वाहन डबरीपारा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे के वक्त वाहन में करीब एक दर्जन लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल थे।
इस दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल बांकी मोगरा स्थित SECL अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। दर्री CSP भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही

