ओवरब्रिज पर चलती स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान,
छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के भीतर से गुजर रहे ओवरब्रिज पर अग्रसेन चौक के ऊपर एक स्कॉर्पियो वाहन में अचानक भीषण आग लग गई।
बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 3 बजे चलती स्कॉर्पियो में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग लगने की सूचना तुरंत सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई, ताकि आग पर काबू पाया जा सके।स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी में अचानक आग लगने से वह खुद वाहन के अंदर फंस गया था। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह वह बाहर निकलने में सफल रहा और उसकी जान बच सकी।
फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।



