बेटे ने खाना मांगा, मां ने कहा अभी नहीं हुआ, क्रोधित बेटे ने कर दी मां की हत्या।

बरमकेला / बरमकेला के ग्राम मेकरा के छूइहा खार में शाम के समय बेटे ने अपन मां को खाना मांगा ,तो मां ने कहा कि अभी खाना नहीं हुआ है थोड़ा रुक जाओ। इस पर बेटे ने मां से विवाद किया इस मामूली विवाद ने इतना तुल पकड़ा कि फिर वह बेटा जिसको की मां ने अपना आधा पेट भरकर बेटे को पेट भर खाना खिलाया, उसको बचपन में रात रात भर जागकर लालन पालन कर किया, बड़ा किया, आज उसी कलयुगी बेटे ने अपनी मां को खाना नहीं देने के कारण पीट पीट कर मारा डाला ।
घटना की जानकारी इस प्रकार है कि बरमकेला के मेकरा गांव के छुईहा खार में पुत्र लक्ष्मण बारिहा ने खाना देने में देरी होने पर मां के सर पर डंडा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिससे मां वही गिर पड़ी । मां रत्ना बरीहा को गंभीर अवस्था में रायगढ़ हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मां की मौत हो गई। बरमकेला पुलिस ने आरोपी पुत्र लक्ष्मण बरीहा को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मानसिक अस्वस्थ चल रहा था, फिलहाल अभी आरोपी को न्यायालय ले जाया गया है।

Oplus_131072

Related Articles

Back to top button