सखी-सहेली समूह का अनोखा आयोजन, महिलाओं को बचपन फिर से जीने का मिलेगा मौका, कहा भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने,

कोरबा। शहर की महिलाओं के लिए एक अनोखी और खास पहल करते हुए “बचपन की टिकट” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनकी व्यस्त और भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ समय निकालकर अपने बचपन की यादों को फिर से जीने का अवसर देना है।

इस संबंध में होटल गणेश इन में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता और महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रीति स्वर्णकार उपस्थित रहीं।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सरोज पांडेय ने बताया कि यह कार्यक्रम 12 अप्रैल को शाम 4 बजे से 8 बजे तक अशोक वाटिका, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए है, जो अपनी जिम्मेदारियों के चलते खुद के लिए समय नहीं निकाल पातीं।
उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में महिलाएं अपने बचपन की खुशियों से दूर हो गई हैं। “बचपन की टिकट” कार्यक्रम उन्हें पुराने खेल, मस्ती और यादों को फिर से जीने का अवसर देगा।
आयोजकों ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह सामाजिक और निशुल्क रहेगा। इसमें किसी भी प्रकार की राजनीतिक भागीदारी नहीं होगी। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। साथ ही 5 प्रकार के सांत्वना पुरस्कार भी रखे गए हैं।
दुर्ग में मिल चुकी है सफलताबताया गया कि इससे पहले दुर्ग में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 5000 महिलाओं ने भाग लिया था। उसी सफलता को देखते हुए अब कोरबा में भी इस आयोजन को किया जा रहा है।
सरोज पांडेय ने कहा कि प्रेस वार्ता का उद्देश्य शहर की अधिक से अधिक महिलाओं तक इस कार्यक्रम की जानकारी पहुंचाना और उन्हें इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करना है।”बचपन की टिकट” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए खुद से फिर से जुड़ने और खुशियों को जीने का एक खास मौका है।



