एसईसीएल साइड से रेल्वे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को डालना पड़ता है जान जोखिम मे, सर्व असुविधाओं के बीच पार्किंग के भी देने पड़ते हैँ पैसे,
कोरबा रेलवे स्टेशन के SECL साइड से आवागमन करने वाले यात्रियों को कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। यहां पहुंचने के लिए लोगों को पूरी तरह खुद को ढककर चलना पड़ता है, क्योंकि सड़क पर धूल और प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा है। इतना ही नहीं, इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है।यदि आप एक अनुभवी ड्राइवर नहीं हैं, तो इस रास्ते पर खुद वाहन चलाना खतरे से खाली नहीं है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेलर और भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा हर समय बना रहता है।ऐसे में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।
हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर स्थिति के बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया है।यात्रियों को अपनी सुरक्षा खुद ही सुनिश्चित करनी पड़ रही है।
कोरबा रेलवे स्टेशन के SECL साइड की यह स्थिति यात्रियों के लिए किसी खतरे से कम नहीं है।जरूरत है कि प्रशासन जल्द से जल्द यहां सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं में सुधार करे, ताकि लोग सुरक्षित आवागमन कर सकें।


