कोरबा में विश्व जल दिवस पर सम्मान समारोह

कोरबा में विश्व जल दिवस और जल उत्सव पखवाड़ा के मौके पर लाइवलीवुड कॉलेज, रामपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस दौरान पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंच, जल गुणवत्ता परीक्षण करने वाली महिलाएं, नल जल मित्र, स्व सहायता समूह और ग्राम जल स्वच्छता समिति के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि ने सभी को बधाई देते हुए जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।

Related Articles

Back to top button