नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुंगेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जरहागांव क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन समेत कुल करीब 3.81 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। सभी आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।यह कार्रवाई भारत सरकार के “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान और पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और मयंक तिवारी के पर्यवेक्षण में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जरहागांव के कुछ युवक श्मशान घाट के पास ब्राउन शुगर बेचने के लिए एकत्रित हुए हैं जिस पर पुलिस ने एक्शन मोड़ पर आकर आरोपियों को धर दबोचा।

Related Articles

Back to top button